विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2012

कुज्नेत्सोवा ने किया बड़ा उलटफेर, बर्डिच और सोंगा अंतिम 16 में

पूर्व चैम्पियन स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीय पोलैंड की अग्निेस्का रादवांस्का को हराकर बड़ा उलटफेर किया जबकि पुरुष वर्ग में पांचवें वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा और सातवें वरीय थामस बर्डीच ने प्री क्वार्टर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: पूर्व चैम्पियन स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में तीसरी वरीय पोलैंड की अग्निेस्का रादवांस्का को हराकर बड़ा उलटफेर किया जबकि पुरुष वर्ग में पांचवें वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा और सातवें वरीय थामस बर्डीच ने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

वर्ष 2009 में रोला गैरां में खिताब जीतने वाली कुज्नेत्सोवा ने तीसरे राउंड में रादवांस्का को 6-1, 6-2 से पराजित किया। पोलैंड की यह तीसरी वरीय टूर्नामेंट से बाहर होने वाली शीर्ष वरीय खिलाड़ी रही।

रूस की दूसरी वरीय मारिया शारापोवा ने दूसरे राउंड के मैच में जापान की अयुमी मोरिता पर 6-1, 6-1 से जीत दर्ज की।

छठी वरीय और अमेरिकी ओपन चैम्पियन सांमथा स्टोसुर ने रूस की नादिया पेत्रोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल के लिए इस 28 वर्षीय का सामना अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस से होगा जिसने माथिलडे जोहानसन को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में पांचवें वरीय जो विल्फ्रेड सोंगा ने इटली के फैबियो फोगनिनी को 7-5, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। अब उनका सामना जाइल्स साइमन और स्टानिसलास वारविंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुज्नेत्सोवा, बर्डिच, सोंगा, French Open, फ्रेंच ओपन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com