विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2012

अजलान शाह : पाक कोच ने विफलता के कारण गिनाए

मलेशिया के इपोह में रविवार को सम्पन्न सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली पाकिस्तानी टीम की उसके देश में जमकर आलोचना हो रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: मलेशिया के इपोह में रविवार को सम्पन्न सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली पाकिस्तानी टीम की उसके देश में जमकर आलोचना हो रही है। इन सबके बीच टीम के कोच ख्वाजा जुनैद का कहना है कि इस असफलता के पीछे कई कारण हैं।

रविवार को सम्पन्न हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में सबसे निचले यानी सातवें स्थान पर रही। तीन बार की चैम्पियन पाकिस्तानी टीम लीग स्तर पर कुल छह मैचों से तीन अंक ही जुटा पाई। इस टूर्नामेंट में सोहैल अब्बास की कप्तानी में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन लचर रहा।

इस खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान में टीम की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि टीम एकजुट होकर नहीं खेली और अलग-अलग वर्ग में बंटी रही। जुनैद ने हालांकि टीम को अलग-अलग वर्गो में विभाजित होने की खबरों का खंडन किया है।

समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक जुनैद ने कहा, "टीम के खराब प्रदर्शन में गलतियों का अहम योगदान रहा। सभी खिलाड़ी एकजुट हैं और वे एक टीम के रूप में खेले। हम अनुभवहीन टीम के साथ खेल रहे थे। नीले टर्फ पर हम पहली बार खेल रहे थे। अब हमें कड़ी मेहनत की जरूरत है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azlan Shah, Pak Coach On Reasons For Loss, अजलान शाह कप, हॉकी टूर्नामेंट, पाकिस्तानी कोच, हार के कारण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com