एशियाई एथलेटिक संघ के चुनाव में सुरेश कलमाड़ी को कतर के दहलान जुमा अल हमद ने हरा दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:
राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले के कारण जेल की सजा भुगतने वाले सुरेश कलमाड़ी को आज एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) का अध्यक्ष पद गंवाना पड़ा। उन्हें इस महाद्वीपीय संस्था की दो दिवसीय कांग्रेस के पहले दिन हुए चुनावों में कतर के दहलान जुमां अल हमद से हार झेलनी पड़ी।
राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के कारण दस महीने की जेल की सजा भुगतने के बाद अभी जमानत पर चल रहे कलमाड़ी पिछले 13 वर्षों से एएए अध्यक्ष पद पर आसीन थे। वह आज यहां हुए चुनावों में अल हमद से 18-20 के अंतर से हार गए।
अल हमद कतर एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष और एशियाई संस्था के सीनियर उपाध्यक्ष भी है। हर दो साल में होने वाली कांग्रेस यहां के पंचतारा होटल में आयोजित की गई, जिसमें आईएएएफ अध्यक्ष लैमाइन डियाक के अलावा एएए और विश्व संस्था के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। 3 से 7 जुलाई के बीच यहां होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले इस बैठक का आयोजन किया गया है। कांग्रेस संघ की संचालन संस्था है। इसमें परिषद और प्रत्येक सदस्य देश से दो दो प्रतिनिधि शामिल हैं। चुनावों में हालांकि प्रत्येक देश का केवल एक मत होता है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का प्रतिनिधित्व इसके अध्यक्ष आदिलि सुमरिवाला और सचिव सी के वालसन कर रहे हैं। एएए परिषद में अध्यक्ष के अलावा सीनियर उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और आठ कार्यकारी सदस्यों को भी चुना जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुरेश कलमाड़ी, सुरेश कलमाडी, एशियाई एथलेटिक्स संघ, एएए, Suresh Kalmadi, Asian Athletics Association, AAA