WHO ने बांग्लादेश में निपाह वायरस से एक महिला की मौत की पुष्टि की, जो कच्चे खजूर के रस से संक्रमित हुई थी. निपाह वायरस के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, अधिक लार आना, दौरे पड़ना शामिल हैं, जो जानलेवा हो सकते हैं. भारत में हाल ही में दो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के मामले सामने आए थे, जिनका पश्चिम बंगाल से संबंध था