ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका पर उनका भरोसा एक वार्ताकार के रूप में खत्म हो चुका है. ईरान परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत समझौता करने के लिए तैयार है. अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ युद्ध नहीं चाहते लेकिन सैन्य कार्रवाई की आशंका से गंभीर रूप से चिंतित हैं.