अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान कैलिफोर्निया के लीमोर नेवल एयर स्टेशन के पास क्रैश हो गया. पायलट ने समय रहते विमान से सफलतापूर्वक इजेक्ट किया, पायलट को अस्पताल ले जाया गया है. जांच जारी. दुर्घटनाग्रस्त विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था जो पायलटों को प्रशिक्षण देता है.