कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने ट्रंप की यूरोप के प्रति नीति को कूटनीति नहीं बल्कि मूर्खता बताया है. ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद पर विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर दस प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. यूरोपीय संघ ने बढ़ते तनाव के बीच एक आपात शिखर बैठक बुलाकर संवाद और जवाबदेही की बात कही है.