होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के करीब 20 प्रतिशत तेल और बड़ी मात्रा में गैस के निर्यात का प्रमुख मार्ग है. फारस की खाड़ी से ओमान की खाड़ी तक होर्मुज की चौड़ाई करीब 54 किलोमीटर और गहराई 50 से 60 मीटर है. होर्मुज बंद होने से आर्थिक मंदी, तेल उत्पादन में गिरावट और ऊर्जा संकट जैसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं.