PTI ने इमरान खान की गिरफ्तारी की दूसरी सालगिरह पर पूरे पाकिस्तान में “फ्री इमरान” आंदोलन शुरू किया है. इमरान खान की पार्टी ने मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार को सत्ता से हटाने तक विरोध प्रदर्शन करने की कसम खाई है. रावलपिंडी जिला प्रशासन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगाया.