पाकिस्तान में जून के अंत से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 883 लोग मारे जा चुके हैं और 1,200 घायल हुए हैं खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है जहां 488 लोगों की मौत और 360 लोग घायल हुए हैं पंजाब के गंदा सिंह वाला क्षेत्र में सतलुज नदी का जलस्तर असाधारण रूप से ऊंचा बना हुआ है और बाढ़ का खतरा है