नेपाल में युवा पीढ़ी के आंदोलन ने राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर पीएम केपी ओली के इस्तीफे का कारण बना है. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन को आग के हवाले कर देश में हिंसा की भयावह स्थिति उत्पन्न की. केपी ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल में नए नेतृत्व की तलाश शुरू हो गई है जिसमें मेयर बालेन शाह लोकप्रिय हैं.