नेपाल में 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगा, जिससे पूरे देश में युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है. Gen-Z ने सोशल मीडिया बैन के विरोध में सड़क पर उतरकर भ्रष्टाचार और रोजगार के मुद्दे उठाए हैं. सरकार का तर्क है कि ये प्लेटफॉर्म नेपाल में रजिस्टर्ड नहीं थे, जबकि युवा इसे आवाज दबाने का प्रयास मानते हैं.