ईरान ने इजरायल के दक्षिणी इलाकों डिमोना और अराद में मिसाइल हमले कर कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया है. अराद में 84 और डिमोना में 33 लोग घायल हुए, जिनमें गंभीर रूप से घायल बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. सामने आए वीडियो में आसमान से एक मिसाइल गिरती नजर आ रही है और इसके बाद जोरदार धमाका होता है.