जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित भीषण भूकंप की चेतावनी जारी की है. इस शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया. भीषण भूकंप की चेतावनी होकाइडो से चिबा तक फैले 182 शहरों और कस्बों के लिए जारी की गई है.