इजरायल के हमलों में गाजा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं. संघर्ष विराम के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक मौते हैं. हमले गाजा शहर की अपार्टमेंट इमारत, खान यूनिस के टेंट कैंप और पुलिस स्टेशन सहित कई स्थानों पर हुए. मिस्र और कतर ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ये युद्धविराम और राजनीतिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा हैं.