ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी झंडे वाले एक जहाज के इंजन रूम में छेद करके अमेरिकी मरीन ने उसे कब्जे में लिया है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हमले की पुष्टि करने के साथ ड्रोन से अमेरिकी जहाज पर हमला करने का दावा किया. इस खबर से तेल की कीमतें फिर बढ़ गईं और युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत पर ग्रहण लगा दिया.