केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक यमन नागरिक की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है, जिसकी तारीख 16 जुलाई निर्धारित है. निमिषा ने यमन में क्लिनिक खोलने के लिए स्थानीय नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ साझेदारी की थी, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद हो गया. निमिषा ने अपना पासपोर्ट वापस लेने के मकसद से तलाल को सेडेटिव्स का इंजेक्शन लगा दिया. ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हो गई थी.