रूस ने यूक्रेन पर देर रात 502 ड्रोन और 24 मिसाइलों से हमला कर कई लोगों को घायल किया है. यूक्रेन की वायुसेना ने रात भर कम से कम 451 रूसी हथियारों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है. हमले में किरोवोहराद, कीव, खमेलनित्सकी, लुत्स्क, इवानो-फ्रैंकिवस्क और चेर्निहाइव क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है.