गाजा में युद्ध की मानवीय स्थिति पर दुनिया इजरायल की आलोचना कर रही है, जबकि अमेरिका उनका समर्थन कर रहा है. अमेरिकी राजदूत ने फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर यहूदी विरोधी भावना से निपटने में नाकामी पर आरोप लगाए. फ्रांस ने अमेरिकी राजदूत (जो ट्रंप के समधी हैं) को तलब कर इस आरोप को अस्वीकार्य बताया है.