एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेजों में अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत लॉर्ड पीटर मेंडेलसन का भी नाम है. अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत लॉर्ड पीटर मेंडेलसन को जेफरी एपस्टीन से कथित तौर पर 68 लाख रुपये मिले थे. लेबर पार्टी सदस्य लॉर्ड पीटर मेंडेलसन ने एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर हुए हंगामे के बाद इस्तीफा दे दिया.