रूस-यूक्रेन युद्ध को साढ़े तीन साल हो चुके हैं, लेकिन शांति की संभावनाएं अभी भी अस्पष्ट बनी हुई हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की की आमने-सामने की बैठक कराने और सुरक्षा गारंटी देने की बात कही है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की जमीन पर नहीं जाएगी, बल्कि हवा से सुरक्षा प्रदान की जाएगी.