ट्रंप पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता कर भारत पर भारी टैरिफ और जुर्माना लगाने की धमकी दे रहे हैं. भारतीय सेना ने 1971 के पुराने अखबार की कटिंग शेयर कर अमेरिका के दशकों पुराने पाकिस्तान समर्थन पर कटाक्ष किया. 1971 में अमेरिका ने पाकिस्तान का समर्थन किया जबकि वह बांग्लादेश में लोकतंत्र का दमन कर रही थी.