भारत और जापान ने चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता किया है. चंद्रयान-5 जापान के रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के स्थायी छायांकित क्षेत्र में पानी, अस्थिर पदार्थों का अध्ययन है. PM मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार सहित जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है.