ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अक्टूबर में दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. यात्रा का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच विजन 2035 के तहत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है. दोनों देश भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के तहत व्यापार और उद्योग जगत से संवाद करेंगे.