चीन ने 'लीजियन' नामक बैकपैक लेजर हथियार बनाया है, जिसे सैनिक आसानी से युद्ध में ले जा सकते हैं. 500 मीटर की रेंज वाला यह लेजर वेपन दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही मात्र 4 सेकंड में भस्म कर देता है. AI तकनीक से लैस इस अचूक हथियार को चीन अपने प्रमुख एयरबेसों की सुरक्षा के लिए तैनात कर रहा है.