बांग्लादेश के मयमनसिंह में दीपू दास नामक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को टांगकर आग लगा दी दीपू के सहकर्मियों ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया, जबकि पुलिस अधिकारियों को उसका कोई सबूत नहीं मिला. दीपू के पिता ने कहा कि नौकरी न मिलने वाले लोगों ने धमकियां दीं, साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.