अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म करने और प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है और जल्द समझौता संभव है. ईरान ने अमेरिकी कदम को अपनी जीत माना और प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक करार दिया है.