उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में बनी कृत्रिम झील से तबाही का खतरा उत्पन्न हो गया है. जलस्तर में थोड़ी कमी के बावजूद कृत्रिम झील का पानी होटल, पुलिस चौकी और पुल को डुबो चुका है. यमुनोत्री नेशनल हाइवे का पुल पूरी तरह डूब गया है तथा सरकारी स्कूल की एक मंजिल भी जलमग्न हो गई है.