उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों में इस मानसून सीजन में रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ भारी बारिश के कारण सड़क, पुल, घर, खेत, होटल, होम स्टे और दुकानों को व्यापक क्षति पहुंची है बारिश से हुई आपदाओं में कई लोगों की मौत, घायल होने और लापता होने की घटनाएं भी सामने आईं