रायबरेली पुलिस ने कफ सिरप के फर्जी बिल बनाकर ऊंचे दाम में बेचने वाले प्रियांशु गौतम को गिरफ्तार कर लिया है. प्रियांशु ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने दिवाकर सिंह के साथ मिलकर फर्जी बिल बनाकर कारोबार किया. दूसरी और इलाहाबाद HC ने मुख्य आरोपी शुभम अग्रवाल समेत सभी आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं.