ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक चार हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है. अभियान 13 जिलों में संचालित है, जिसमें हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई हुई है हरिद्वार जिले में 2301 लोगों का सत्यापन और 162 गिरफ्तारियां हुईं.