त्रियुगीनारायण में कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच बसंत पंचमी पर 7 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की. देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से लोग शिव-पार्वती विवाह स्थल पर शादी के लिए आ रहे हैं. रुद्रप्रयाग जिले का बधानीताल क्षेत्र बर्फबारी से ढका हुआ है, जिसने पर्यटन आकर्षण को बढ़ाया है.