अयोध्या के धन्नीपुर गांव में नई मस्जिद परियोजना के लिए संभावित समय सीमा अप्रैल 2026 बताई गई है. मस्जिद के संशोधित ले आउट प्लान को दिसंबर के अंत तक अयोध्या विकास प्राधिकरण से मंजूरी मिलने की उम्मीद है. मस्जिद के लिए आवंटित पांच एकड़ जमीन में तकनीकी कारणों से वास्तविक क्षेत्रफल लगभग चार एकड़ ही है.