उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश के कारण राजधानी लखनऊ समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. लखनऊ में खराब मौसम के चलते कक्षा एक से बारह तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए हैं. गोमती नगर जैसे वीवीआईपी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों की आवाजाही कठिन हो रही है.