उत्तर प्रदेश सरकार ने रमजान में मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर ऐलान की परंपरा को पुराने समय की बात बताया है. उच्चतम न्यायालय ने रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया है. समाजवादी पार्टी के सदस्य कमाल अख्तर ने रमजान के दौरान सहरी और इफ्तार के ऐलान की अनुमति देने का अनुरोध किया.