बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में ABVP के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से छात्र राजनीति तेज हो गई है. ABVP ने आरोप लगाया कि बाहरी गुंडों ने हमला किया और पुलिस ने छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया था. परिषद ने मुख्यमंत्री को 48 घंटे में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है.