उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है और अब तक लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. मंत्रालय ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनके बिल उसी मीटर की रीडिंग के आधार पर जारी किए जाएंगे.