RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वृंदावन में जनसंख्या नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता जताई और समान नियमों की बात कही. भागवत ने कहा कि तीन बच्चों वाले परिवारों में माता-पिता और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और संतुलन बनता है. उन्होंने घुसपैठ और धर्मांतरण रोकने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर सख्त कदम उठाने की सलाह दी.