प्रयागराज के झूंसी थाने के दरोगा उपेंद्र सिंह का वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तबादला हुआ है. उपेंद्र सिंह को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बग्घी पर बैठाकर पुष्पवर्षा कर भावुक विदाई दी. उपेंद्र सिंह ने प्रयागराज को माफिया अतीक के आतंक से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी.