राजधानी पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के इनामी बदमाश गुरसेवक को आगरा एक्सप्रेस-वे पर मुठभेड़ में ढेर किया. गुरसेवक ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में उसकी गोली लगने से मौत हुई. आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक सप्ताह में दो कैब चालकों की हत्या की थी.