उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की 31 वर्षीय अमीना ने पांच दिनों में चार बच्चों को सामान्य प्रसव से जन्म दिया। अमीना की प्रेग्नेंसी हाई रिस्क कैटेगरी में थी और अस्पताल की मेडिकल टीम ने लगातार उसकी निगरानी की। चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं, जिनमें से एक नवजात को वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी।