मेरठ के खरदौनी गांव में अलमारी के नीचे छिपे तहखाने में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है पुलिस ने तहखाने से पांच तमंचे, 45 नाल, 48 बट, तीन ड्रिल मशीन और 150 ट्रिगर बरामद किए हैं गिरोह के सरगना इमरान और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है