मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्य सतीश कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता की मां की फर्म को गांधी बाग में पार्किंग और कैंटीन का ठेका दिया गया था, जिसके लिए रिश्वत मांगी गई. CBI ने 29 मई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच के बाद विशेष ट्रैप टीम बनाकर कार्रवाई की.