मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कई यात्री घायल इस बस हादसे में लगभग सौ यात्रियों में से बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इससे पहले मथुरा जिले में यमुना नदी में नौका पलटने से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग अभी लापता हैं