लखीमपुर खीरी जिले में शराब के नशे में एक पिता ने अपने सात माह के बच्चे को मार डाला. सतीश नाम के व्यक्ति ने नशे में बच्चे को उल्टा लटकाकर गांव में घुमाया, तब तक बच्चा मर चुका था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पिता के क्रूर व्यवहार को स्पष्ट देखा जा सकता है.