कासगंज में 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या के दोषी सलीम की मौत इलाज के दौरान हो गई. सलीम को एनआईए स्पेशल कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और वह लखनऊ जेल में था. सलीम पिछले कुछ दिनों से बीमार था और पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा था.