कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा हुआ जिसमें कई नामी अस्पताल, डॉक्टर और दलाल शामिल हैं. गिरोह ने आर्थिक तंगी में युवाओं को टेलीग्राम के जरिए किडनी बेचने के लिए फंसाकर करोड़ों का खेल रचा है. एक मरीज के लिए 60 लाख वसूले गए जबकि किडनी देने वाले को मात्र 10 लाख रुपये दिए गए थे.