यूपी के संतकबीरनगर से गाजियाबाद के खोड़ा सूर्या मर्डर केस जैसी घटना सामने आई है. यहां छेड़खानी का विरोध करने पर गुरुवार रात एक हिंदू युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव गहरा गया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर और दुकान में आग लगा दी.