ग्रेटर नोएडा के गांव साकीपुर में मामूली विवाद के बाद एलएलबी छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू और बीर सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है