उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इंजीनियर बेटे अम्बेश ने अपने मां-बाप की सिर पर वार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शवों को आरी से छह टुकड़ों में काटकर सीमेंट के बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया. अम्बेश की शादी परिवार को मंजूर नहीं थी और पिता ने पत्नी से अलग होने के लिए 5 लाख रुपये देने से इनकार किया था.